फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: प्रेमी के साथ फरार हुई किशोरी, नगदी और जेवर भी ले गई साथ, पिता बोले- बहलाफुसला कर ले गया आरोपी

Fri, 16 Jun 2023 04:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj Crime: थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल का कहना है कि पिता ने युवक और उसके साथ पर पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी प्रेमी के साथ फरार हो गई। पिता का आरोप है कि वह घर से नकदी और गहने भी ले गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

पीड़ित ने थाने में तहरीर देते बताया कि वह राजस्थान मजदूरी करने गया था। उसकी 17 वर्षीय पुत्री को फर्रुखाबाद फतेहगढ़ खानपुर निवासी शिवा अपने साथी संजीव के सहयोग से 19 मई को बहला कर ले जाता रहा। पुलिस ने पुत्री को बरामद कर कुछ दिन बाद उसे सौंप दिया।
इसके बाद नौ जून को पुत्री घर से 30 हजार रुपए 17 हजार का मोबाइल और 90 हजार के जेवर लेकर फिर शिवा के साथ चली गई। परिजनों ने फर्रुखाबाद तक पीछा किया, लेकिन नहीं मिली। इसके बाद जब संजीव से कहा, तो जान से मारने की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश
थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल का कहना है कि पिता ने युवक और उसके साथ पर पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी की बरामदी और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें