फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कुत्ते के काटने से किशोर की मौत, डर बनी मौत की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। थाना क्षेत्र के कस्बा बसरेहर में आवारा कुत्ते के काटने से घायल किशोर ने चौथे दिन कानपुर में दम तोड़ दिया। इससे पहले आवारा कुत्ते उसे दो बार काट चुके थे। इस दौरान उसे वैक्सीन लगवा दी गई थी। 25 अक्तूबर को तीसरी बार कुत्ते के काटने पर उसने परिजनों को डर की वजह से नहीं बताया। 26 अक्तूबर को उसकी हालत बिगड़ गई। सैफई से गंभीर हालत में उसे कानपुर हैलट ले जाया गया। यहां उसकी उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के चाचा श्याम किशोर उर्फ छोटे ने बताया कि बीते दो माह में अनमोल (14) को तीन बार आवारा कुत्ते काट चुके थे। 25 अक्तूबर को एक बार फिर आवारा कुत्ते ने अनमोल के बाएं पैर में काट लिया। डर के कारण किशोर ने यह बात घरवालों से छिपा ली। अगले दिन रविवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे बसरेहर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर सैफई आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया गया। सैफई में डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया। मंगलवार सुबह अनमोल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। अब तक आवारा कुत्ते 36 से अधिक लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने अनमोल की मौत के लिए प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। इस मामले में बसरेहर ग्राम प्रधान अंकित दुबे ने बताया कि मृतक परिवार की आर्थिक मदद की जाएगी। वहीं, सदर एसडीएम विक्रम राघव ने बताया कि जल्द ही नगर पालिका की टीम को बसरेहर भेजकर आवारा कुत्तों को पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें