फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद बेरहमी से की थी किशोरी की हत्या, पुलिस ने मुठभेड़ में मारी गोली

Fri, 15 Nov 2019 10:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

इटावा में कुरसेना गांव के पास शुक्रवार सुबह दुष्कर्म और हत्या के आरोपित की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से आरोपित घायल हो गया। इसके बाद जसवंतनगर पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि नौ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या में आरोपित रिश्ते में मामा सचिन कुमार जाटव निवासी घटिया अजमत अली नौरंगाबाद बाइक से नेशनल हाईवे पर जा रहा है।

इस पर क्राइम ब्रांच प्रभारी सतेंद्र यादव व जसवंतनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने उसकी घेराबंदी की। पुलिस को देख उसने फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी फायरिंग में पुलिस की एक गोली सचिन के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें