संदलपुर। खेत में मवेशी चले जाने से गुस्साए चार लोगों ने शनिवार को एक किशोर को डंडों से पीटा। इससे वह बेहोश हो गया। बचाने पहुंचे मां व पिता को भी पीटा गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के मनकापुर सिकंदरा गांव की सुनीता ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा दीपक मवेशी चराने के लिए खेत पर गया था। इसी दौरान मवेशी गांव के अनिरुद्ध केे खेत में चले गए। इससे नाराज अनिरुद्ध के बेटे अवनीश यादव ने गाली-गलौज कर दी।
विरोध करने पर दीपक पर डंडों से हमला कर दिया। बचाने पहुंची तो उसे व पति को बलराम यादव व महेश यादव ने बेरहमी से पीट दिया। प्रभारी निरीक्षक वीरपाल सिंह ने बताया कि तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी, मारपीट आदि की रिपोर्ट दर्ज कर की गई है। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। जांच सीओ करेंगे।