फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कार से किशोरी को अगवा कर होटल में किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गोविंदनगर में रविवार को कोचिंग से घर लौट रही 14 साल की किशोरी को कार सवार ने अगवा करने के बाद होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद घर से कुछ दूरी पर छोड़कर भाग निकला। किशोरी ने मां को आपबीती बताई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गोविंदनगर इलाके में रहने वाली महिला के अनुसार रविवार सुबह बेटी कोचिंग के लिए निकली थी। वहां पहुंचने पर पता चला कि छुट्टी है। वह घर लौटने लगी तो रास्ते में सफेद कार से आए युवक ने उसे रोकर उसे जबरन कार में बैठा लिया।

होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने किशोरी को अपना नाम सागर बताया। गोविंदनगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें