फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाब और नीलू अब हिस्ट्रीशीटर: किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में जिला जेल में बंद है पूर्व ब्लॉक प्रमुख

Tue, 29 Oct 2024 09:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में जिला जेल में बंद पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव और सह आरोपी नीलू यादव हिस्ट्रीशीटर के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। 
विज्ञापन
आरोपी नवाब सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में जिला कारागार में बंद पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव और सह आरोपी नीलू यादव की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल दी है। पहले से दर्ज आपराधिक मुकदमों के आधार पर पुलिस ने दोनों भाइयों को हिस्ट्रीशीटर के रूप में सूचीबद्ध किया है। अब दोनों की लगातार निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं निगरानी को प्रभावी बनाने के लिए लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले अपराधियों को हिस्ट्रीशीटर घोषित किया जा रहा है। इसी क्रम में सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अड़ंगापुर निवासी नवाब सिंह यादव व नीलू यादव को हिस्ट्रीशीटर घोषित कर उन्हें सूचीबद्ध किया गया है। इसमें नवाब सिंह का एचएस नंबर 197 ए तो वीरपाल सिंह उर्फ नीलू यादव का एचएस नंबर 208 ए दिया गया है। दोनों के खिलाफ मारपीट, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। नवाब सिंह के खिलाफ एक किशोरी ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है, जबकि नीलू यादव पर साक्ष्य मिटाने का आरोप है। पॉक्सो कोर्ट में दोनों के खिलाफ ट्रायल भी शुरू कर दिया गया है। पुलिस की हिस्ट्रीशीट में आरोपी नवाब सिंह यादव पर 11 तो नीलू यादव पर 14 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों पर सदर कोतवाली तथा तिर्वा कोतवाली में आपराधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें