तीन पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी, दरोगा इंद्रजीत सिंह, गिरीश कुमार, योगेश श्रीवास्तव समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। थानाध्यक्ष ने मृतका के पिता को समझाने का प्रयास किया, मगर जाम नहीं खोला। सीओ राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतका के पिता से बात कर तहरीर लेकर सलेमपुर निवासी सचिन, कादरीगेट थाने के गांव नगला कलार निवासी सचिन राजपूत, कृष्णा राजपूत पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
शव का कराया गया अंतिम संस्कार
इसमें कहा कि आरोपियों ने उसकी पुत्री के साथ मारपीट कर पैर तोड़ दिए। इसके बाद दो किमी दूर कक्योली स्थित रामताल मंदिर परिसर में पेड़ पर लटका दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद परिसरों ने किशोरी के शव का अंतिम संस्कार किया। थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी ने बताया कि तीन आरोपियों पर हत्या रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव का अंतिम संस्कार हो गया है।