कानपुर। चकेरी के सनिगवां में शुक्रवार रात घर के कामकाज को लेकर मां ने बेटी हर्षिता पाल (17) को डांट दिया तो उसने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। हर्षिता के पिता सुरेश पाल एक फैक्टरी में कार्यरत हैं। परिवार में मां सरस्वती, बेटा हर्षित और बेटी हर्षिता थी। पिता के मुताबिक शुक्रवार रात घर सरस्वती ने बेटी को डांट दिया था। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। संवाद