फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में नहाते समय पड़ा मिर्गी का दौरा, गवाई जान

Tue, 11 Oct 2016 06:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
महोबा जिले के कुटरा गांव से होकर गुजरने वाली नदी में एक किशोर को नहाते समय मिर्गी का दौरा पड़ा। इससे किशोर की पानी में डूबकर मौत हो गई। नदी में नहा रहे लोगों ने उसे बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलाताल पहुंचाया जहां पर डाक्टरों न उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


कोतवाली चरखारी के ग्राम गुढा निवासी मानसिंह का (16) वर्षीय बेटा आकाश कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम कुटरा में अपने नाना के यहां रह कर पढ़ाई कर रहा था। उसके मां बाप दिल्ली में मजदूरी करते हैं। आकाश मंगलवार को सुबह नदी में नहाने गया था। नहाते समय अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह नदी में डूबने लगा।

उसे डूबता देख नदी में नहा रहे लोगों ने उसे पानी से निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि 108 एंबुलेंस को सूचना देने के बाद भी गाड़ी नहीं पहुंची। बेलाताल पुलिस को फोन करने पर चौकी इंचार्ज ब्रजेश बहादुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और आकाश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डा. पीके सिंह ने बताया कि मृतक को मिर्गी आती थी। जिस कारण वह नहाते समय नदी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें