फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: किसानों को खरीफ फसल में पैदावार बढ़ाने के लिए दी तकनीकी जानकारी

Thu, 05 Jun 2025 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर जागरुकता शिविर लगाए जा रहे हैं। बुधवार को मलासा ब्लॉक के नौगांव में शिविर लगाया गया। इसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खरीफ फसल में पैदावार बढ़ाने के लिए तकनीकी जानकारी साझा की। मलासा ब्लॉक के बम्हनौती, बरौर, गुरुगांव, कैलई, मुरलीपुर, गिरदों, तुर्कीमऊ, गुरहा और विजयीपुर में शिविर लगाया गया। तीन टीमों में शामिल कृषि विज्ञान केंद्र दलीप नगर के वैज्ञानिक डॉ. खलील खान, डाॅ. राजेश राय, डाॅ. अरुण कुमार व भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान कानपुर के वैज्ञानिक डॉ. उमा शाह, डॉ. एके श्रीवास्तव, डाॅ. देव ज्योति सेन, डाॅ. विजय लक्ष्मी, डाॅ. मीनल राठौर, मोहम्मद हसीम आदि ने किसानों को जागरुक किया।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खरीफ फसलों धान, ज्वार, बाजरा, उर्द, मूंग तथा तिल की खेती से संबंधित जानकारी दी। साथ ही किसानों के प्रश्नों का भी जवाब दिया। उप जिला कृषि निदेशक राम बचन राम ने किसानों को शासन की लाभकारी योजना यंत्रीकरण योजना, सोलर पंप योजना के संबंध में जानकारी दी। प्रभारी राजकीय बीज भंडार मलासा में उपलब्ध बीजों पर सब्सिडी के बारे में जानकारी दी। वहीं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में एचडीएफसी ईगो जनरल इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि बीमा संबंधी जानकारी मुहैया करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें