शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे चार्टर्ड फ्लाइट खिला़ड़ियों को लेकर चकेरी एयरपोर्ट से इंदौर के लिए रनवे पर दौड़ी। टेक ऑफ करते समय पायलत को इंजन में तकनीकी खामी महसूस हुई। इस पर विमान को रनवे पर ही रोक दिया गया।
इसके बाद आधे घंटे तक उसकी खामी जांची गई, लेकिन दुरुस्त न होने पर खिलाड़ियों को फ्लाइट से उतारकर प्रस्थान कक्ष में बैठा दिया गया। उधर, मुख्य रनवे पर चार्टर्ड फ्लाइट के होने से मुंबई की फ्लाइट लूप रनवे पर उतरी। शाम करीब 5:45 बजे चार्टर्ड विमान को लूप रनवे पर और मुंबई से आई फ्लाइट को मुख्य रनवे पर ले जाया गया।
मुंबई से आए यात्री उतरे और इसके बाद कानपुर से जाने वाले यात्रियों के लिए विमान रद कर दिया गया। इस पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया गया। कुछ यात्रियों को रात 10 बजे अमौसी एयरपोर्ट से भेजवाया गया। कुछ यात्रियों की टिकट शनिवार के लिए समायोजित कर दी गईं। इंडिगो की फ्लाइट इंदौर के लिए पूर्व क्रिकेटरों को लेकर शाम साढ़े छह बजे उड़ी।