फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेकमार्ट में दिखा तकनीक का रंग

Fri, 20 Nov 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) सीएसजेएूम यूनिवर्सिटी के दो दिवसीय टेक्निकल फेस्ट का आगाज गुरुवार को हुआ।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन और निदेशक डॉ. रेनू जैन ने उद्घाटन किया, फिर टेक्निकल इवेंट कराए गए। इसमें 2000 स्टूडेंटों ने हिस्सा लिया। इस दौरान डॉ. पारुल अवस्थी, अजीत श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, डॉ. वृष्टि मित्रा, शाह आलम, अतुल अग्निहोत्री, अमित कटियार, फेस्टिवल कोआर्डिनेटर प्रतीक श्रीवास्तव, मीडिया सेल की कनक बलानी और अमृत जायसवाल मौजूद रहे। 

यूआईईटी के स्टूडेंटों को मिलेगी इंटर्नशिप
स्टार्टअप इंडिया स्टैंडअप इंडिया और इंटरपेन्योरशिप पर चर्चा में आईआईटी के प्रो. एके घोष ने कहा कि स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम पर काम किया जाएगा। यूआईईटी के स्टूडेंटों को इंटर्नशिप भी दी जाएगी।
विज्ञापन


स्टूडेंट समाज के लिए उपयोगी तकनीक विकसित करें। शुरुआत में दिक्कत होगी, फिर कुछ नया करने की ललक पैदा हो जाएगी। बीटेक करके नौकरी के पीछे भागना ठीक नहीं है। उद्यमिता अपनाकर रोजगार विकास करना चाहिए। आईआईटी के डॉ. दीपू फिलिप ने अनमैंड व्हीकल की जानकारी दी और आईआईटी की फ्लाइट लैब का ब्योरा रखा।

नृत्य नाटिका में सेव द गर्ल चाइल्ड का संदेश
इंजीनियरिंग स्टूडेंटों ने सेव द गर्ल चाइल्ड पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। संदेश दिया कि बेटी हो तो जश्न मनाएं। बधाई देने का सिलसिला शुरू करें। महिला अपराध और उत्पीड़न रोकने की कोशिश करें। दहेज प्रथा का भी विरोध होना चाहिए। इसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होनी चाहिए।

एंड्रायड एप
टेक्निकल फेस्ट का मोबाइल एप भी बना है। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग थर्ड ईयर के स्टूडेंटों ने जो एप बनाया है, उस पर फेस्ट का पूरा ब्योरा उपलब्ध है। इससे गूगल प्ले में जाकर डाउन लोड किया जा सकता है।

छह रिसर्च पेपर आए
फेस्ट में छह रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए गए। यूआईईटी की कनिका अग्रवाल और शिवांगी गुप्ता, सावन सिंह, अभिनीत सिंह, अर्जित पाठक, मिलन दुबे, कृतिका श्रीवास्तव और एआईटीएच के  शिवम सिंह के टेक्निकल रिसर्च पेपर को सराहा गया।

मैराथन के विजेता
परिक्रमा सचान, निधि सिंह, क्रति सिंह, रवि कुमार, पवन यादव और काशी।

जीपीएसएम बेस्ड लाइटिंग
टेकमार्ट के उद्घाटन में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) बेस्ड लाइटिंग का इस्तेमाल किया गया। इसका नेटवर्क मोबाइल फोन से जोड़ा गया, जो पूरी तरह से आटोमैटिक है।

मोबाइल के की-बोर्ड (बटन) से ही लैंपिंग लाइट किया गया। इसका इस्तेमाल दूर दराज से किया जा सकता है। जीपीएस बेस्ड लाइटिंग की डिजाइन इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन की अंशुल वर्मा, पूनम, अभिषेक शर्मा, दीपांक तिवारी और आशीष प्रताप सिंह ने बनाई है। 

रोबो और रॉकेट वार
टेक फेस्ट में रोबो वार का मुकाबला भी हुआ। यूआईईटी, एआईटीएच, पीएसआईटी, एमपीईसी और महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज की स्टूडेंट टीमें अलग-अलग रोबो के साथ आए।
विज्ञापन


फोर व्हीलर और थ्री व्हीलर रोबो की मदद से एक दूसरे को मात देने की कोशिश की। लकड़ी और पानी से बाधित दुर्गम रास्ते पर रोबो चलाए भी गए। रॉकेट वार भी हुआ। इसमें बोतल में पानी डालकर ऊपर दागने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें