फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गोरखपुर, गाजियाबाद, लखनऊ और गौतमबुद्धनगर की टीमें जीती

विज्ञापन
बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करतीं खिलाड़ी।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। 29वीं सब जूनियर राज्यस्तरीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को गोरखपुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, लखनऊ की टीम ने जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सभी मुकाबले सीएचएस गुरुकुलम स्कूल में हुए।
विज्ञापन


पहले क्वार्टर फाइनल मैच में गोरखपुर ने मुरादाबाद को 61-2 से हराया। टीम की जीत में श्रेया ने 14 व अदिति ने 12 अंक जोड़े। दूसरे मैच में गाजियाबाद ने बीएलडब्ल्यू को 25-9 से हराया, जीत में आरोही ने 15 अंक जोड़े। तीसरे मैच में गौतमबुद्धनगर ने मेरठ को 40-35 से मात दी।

जीत में अनन्या ने 14 अंक जोड़े। चौथे मैच में लखनऊ ने वाराणसी को 38-21 से पराजित किया। टीम की जीत में स्नेहा ने आठ अंक जोड़े। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ यूनाइटेड पब्लिक ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन इंद्र मोहन रोहतगी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूनम चतुर्वेदी, सीएचएस एजुकेशन फाउंडेशन के चौधरी मोहित यादव, यूपी बास्केटबॉल एसोसिएशन के वीरेंद्र विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष आरएस बेदी, महामंत्री शिवराज शाह, प्रधानाचार्य ज्योति विज ने किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा व विधानसभा परिषद सदस्य चौधरी सुखराम सिंह यादव, यूपी टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव पाठक, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल खिलाड़ी बर्खा सोनकर खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। मौके पर अतुल पटेल, प्रत्यक्षा श्रीवास्तव, शुभम कुमार, अंशिका, रॉबिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें