फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तीन विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह में मेधावियों के साथ ही सम्मानित होंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर के तीन विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह में अब कुलाधिपति मेधावियों के साथ शिक्षकों को भी सम्मानित करेंगी। राजभवन की ओर से प्रतियोगिता के आधार पर शिक्षकों का चयन किया जाएगा। इसका निर्देश आने के बाद से विवि में तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


शहर स्थित तीन विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह इसी माह होने हैं। छत्रपति शाहू जी महाराज विवि में 17 सितंबर को, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में 18 को और एचबीटीयू में 19 सितंबर को दीक्षांत होना है।

तीनों विवि के दीक्षांत की अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल करेंगी। राज्यपाल ने हर बार दीक्षांत में बड़े बदलाव किए हैं। तीन साल पहले राज्यपाल ने दीक्षांत को सिर्फ एक दिन का महोत्सव नहीं बल्कि सात दिन तक अलग-अलग आयोजन करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


इससे पहले राज्यपाल ने दीक्षांत में परिषदीय स्कूल के बच्चों को बैग और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट देने की शुरुआत की थी। अब उन्होंने शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए प्रतियोगिता कराने का निर्देश दिया है जिससे शिक्षकों की उत्कृष्टता की पहचान हो सके।

हालांकि शिक्षकों के चयन के लिए प्रकाशित शोध पत्र, पुस्तक, कक्षा में उपस्थिति, वैल्यू एडेड पाठ्यक्रमों का विकास, स्नातक और परास्नातक के छात्रों को नेट, गेट उत्तीर्ण कराने में योगदान को भी मुख्य आधार बनाया जाएगा।


सीएसए विवि के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने कहा कि राज्यपाल के निर्देशानुसार दीक्षांत में पहली बार शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान के लिए पांच शिक्षकों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें