फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का विनियमितीकरण न हुआ तो बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार

Sat, 10 Jan 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण न होने पर शिक्षक बोर्ड परीक्षाओं का बहिष्कार करेंगे। यह बात अकबरपुर में आयोजित जनपदीय सम्मेलन व शैक्षिक गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रादेशिक महामंत्री श्रीकांत द्विवेदी ने कही।
विज्ञापन


शुक्रवार को अकबरपुर के हिंदी भवन में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का जनपदीय सम्मेलन व शैक्षिक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष पति महेंद्र कटियार मौजूद रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रादेशिक महामंत्री श्रीकांत द्विवेदी ने कहा कि तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, 1 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकाें को पुरानी पेंशन लागू करने सहित मांगें जनवरी तक पूरी नहीं होती तो फरवरी में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं का शिक्षक बहिष्कार करेंगे।

प्रदेश मंत्री विजय सिंह यादव ने डीआईओएस कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर व शिक्षक नेता राकेश मिश्रा ने वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिए जाने की मांग जोर शोर से उठाई।
विज्ञापन


सम्मेलन में शिक्षकों ने प्रस्ताव पारित किया कि स्नातक निर्वाचन में डा. विवेक द्विवेदी का समर्थन किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान संत कुमार मिश्रा, प्रेमनारायण मिश्रा, लालाराम वर्मा, राजबहादुर श्रीवास्तव, ओमप्रकाश बाजपेई आदि को शॉल पहना व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष रंजीत सिंह यादव, वीके शर्मा, भारत सिंह, पूर्व प्राचार्य डा. नरेंद्र द्विवेदी, रामऔतार दीक्षित, सुरेंद्र पाल व जनपदीय अध्यक्ष सुरेशचंद्र मिश्रा, कुंजबिहारी दीक्षित, उमाशंकर कमल, बलवीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन आचार्य महेंद्र कुमार मिश्र ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें