फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शीतकालीन अवकाश के बीच परीक्षा से शिक्षकों में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने महाविद्यालयों में 24 को होने वाली परीक्षा की तिथि बदलकर 28 दिसंबर कर दी है। यह बदलाव कंपनी सेक्रेटरी की परीक्षा के चलते किया गया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने पहले 24 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश घोषित किया था लेकिन तिथि में बदलाव के कारण अब अवकाश के बीच परीक्षा करानी पड़ेगी। इससे शिक्षकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि शीतकालीन अवकाश पहले से तय था और कई शिक्षकों ने बाहर घूमने की योजना बनाई थी।

कानपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के पदाधिकारियों ने परीक्षा कार्यक्रम फिर से बदलने की मांग की है। कूटा के अध्यक्ष प्रो. बीडी पांडेय ने कहा कि इस बदलाव से शिक्षकों का शीतकालीन अवकाश बेकार जा रहा है और उन्हें शहर से बाहर जाने का अवसर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने सुझाव दिया कि परीक्षा पांच जनवरी के बाद आयोजित की जाए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि परीक्षा ड्यूटी करने वाले शिक्षक और कर्मचारियों के लिए प्रतिकर अवकाश की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें