फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: फर्जी बीएड की डिग्री लगाने पर शिक्षिका बर्खास्त, झांसी से अंतरजनपदीय स्थानांतरण में आई थी शिक्षिका 

Thu, 11 Jun 2020 03:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी बीएड डिग्री लगाकर नौकरी करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अंतरजनपदीय स्थानांतरण होकर झांसी से आई बिधूना के प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षिका की बीएड की डिग्री फर्जी मिलने पर प्रशासन ने बर्खास्त कर दिया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि झांसी से अंतरजनपदीय स्थानांतरण में रानी देवी बिधूना के प्राथमिक विद्यालय में शैक्षणिक कार्य कर रही थी। जिला आगमन पर शिक्षिका के शैक्षिक अभिलेखों की जांच कराई गई। इसमेें आगरा विश्वविद्यालय की वर्ष २००४-०५ की बीएड की डिग्री फर्जी मिली। इस पर डीएम के निर्देश पर बीएसए ने शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें