फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसए में शिक्षक भर्ती विज्ञापन रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) प्रशासन ने शिक्षक भर्ती के विज्ञापन को अचानक रद्द कर दिया है। यह फैसला बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में लिया गया। विश्वविद्यालय ने 2025 में 195 शिक्षकों के लिए विज्ञापन जारी किया था।
विज्ञापन


इसी विज्ञापन के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही थी। जुलाई में विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर इंटरव्यू के लिए आने वाले प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की लिस्ट जारी हो चुकी थी। अब बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में पूरी भर्ती प्रक्रिया को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।

विश्वविद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इनमें 22 प्रोफेसर, 46 एसोसिएट प्रोफेसर और 127 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर पूरी प्रक्रिया की समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में पुराने विज्ञापनों के आधार पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को रद करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


कुलपति डाॅ. संजीव गुप्ता ने बताया कि बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में फैसला लिया गया है। खाली पदों पर की भर्ती के लिए नए सिरे से नियमावली तैयार की जाएगी। जल्द विज्ञापन जारी किए जाएंगे। नए सिरे से आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें