फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, भाई ने बीमारी से ऊबकर आत्महत्या करने की दी तहरीर

Thu, 02 Jan 2020 10:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
उन्नाव के एक निजी स्कूल की शिक्षिका ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतका के भाई ने बीमार से ऊबकर आत्महत्या की तहरीर पुलिस को दी है। वहीं, आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर के अनुसार पति ने बुधवार रात पत्नी से छुटपुट विवाद की बात कही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। 
विज्ञापन


मूलत: कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के पैतावर गांव निवासी आकाश शुक्ल इस समय शहर के मोहल्ला एबीनगर में अपनी पत्नी मोनिका शुक्ला (30) व दो बच्चों सताक्षी (6) व शौर्य (5) के साथ किराये पर कमरा लेकर रहता है। वह अलग-अलग शहरों में जाकर पूजन अनुष्ठान का कार्य करता है।

उसकी पत्नी मोनिका शहर के गीतापुरम स्थित एक निजी स्कूल में अध्यापन कार्य करती थी। गुरुवार सुबह 9 बजे करीब वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली। स्कूल न जाकर वह लगभग 11 बजे शहर के मोहल्ला शांतिनगर शराब मिल के पीछे रेलवे पटरी पर पहुंची और कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही प्रयाग इंटरसिटी के सामने कूद गई। मौके पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर सदर कोतवाली के बीट 2 के दारोगा अनिल यादव मौके पर पहुंचे और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दरोगा अनिल यादव ने बताया कि मृतका के भाई शिवम ने बीमारी से ऊबकर बहन के आत्महत्या की तहरीर दी है। बताया कि बहन सिरदर्द से परेशान रहती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें