फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है सरकारी स्कूलों का हाल, टीचर नहीं बता सकी भारत के राष्ट्रपति का नाम

Thu, 03 Aug 2017 08:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता पर उस समय सवाल खड़े हो गए जब एसडीएम के आसान से सवालों का जवाब देते समय खुद टीचर ही अटक गए। मैथ का टीचर तीन का भाग दो में नहीं निकाल सका। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। मामला यूपी के महोबा जिले का है।   
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर ने गुरुवार को शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आधा दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किया। एसडीएम के टेस्ट में बच्चे तो दूर गुरुजी भी सवालों का जवाब नहीं दे सके। एसडीएम ने रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेजी है।
उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ ने प्राथमिक विद्यालय अकौनी का निरीक्षण किया। विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका हीरा अनुरागी से एसडीएम ने भारत के राष्ट्रपति का नाम पूछा, लेकिन वह नहीं बता सकी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कैथौरा के निरीक्षण में अनुदेशक संदीप राजपूत गायब मिले। विद्यालय में 54 बच्चे उपस्थित थे जबकि 61 बच्चे मिड्डेमील में अंकित पाए गए। एसडीएम ने गणित के शिक्षक से तीन का भाग दो में देने का सवाल किया लेकिन वह हल नही कर सके। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जैलवारा के निरीक्षण में अनुपस्थित बच्चों को अनुपस्थित न दर्शाकर रजिस्टर में कालम खाली छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें