बहराइच जिले के प्राथमिक विद्यालय में तैनात कन्नौज सौरिख के अंबेडकर नगर निवासी शिक्षिका निमिषा (30) दिवाली पर घर आई थी, तभी से उन्हें बुखार आ रहा था। 30 अक्तूबर को परिजनों ने कानपुर के रिजेंसी में भर्ती कराया था। जहां डेंगू होने की पुष्टि हुई थी।
गुरुवार सुबह इलाज के दौरान निमिषा ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर ससुर और पति की हालत बिगड़ गई। दोनों को रिजेंसी में भर्ती कराया गया है। मृतका के दो बच्चे हैं। ससुर ग्राम सलेमपुर के पूर्व प्रधान हैं और कुतुबपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रह चुके हैं।
उधर जिला अस्पताल में जांच में तीन और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अभी तक 55 को डेंगू हुआ है और छह की मौत हो चुकी है।