इटावा के चौहान कालोनी अशोक नगर निवासी रमा कुमारी पत्नी ध्यान सिंह सैफई क्षेत्र के चकूपुर प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात थीं। वह मंगलवार को त्यौहार पर अपने पैतृक गांव कन्नौज के सौरिख क्षेत्र के नगला विशुना गांव अपने पति के साथ स्कूटी से जा रही थी। स्कूटी पति ध्यान सिंह चला रहे थे।
एक्सप्रेस-वे से उतरकर जब वे बिधूना-किशनी मार्ग पर पहुंचे तभी सामने से ईंटों से लदे ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। पति और पत्नी सड़क पर गिर पड़े। सिर पर चोट होने के कारण रमा कुमारी की मौत हो गई जबकि पति ध्यान सिंह गंभीर घायल हो गया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। आस पास के लोग दौड़कर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। इधर पैतृक गांव परिजनाें काे खबर पहुची ताे रोना पीटना मच गया । घटनास्थल पर कोहराम मच गया। पति को पीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सूचना पर रोते बिलखते पहुचे परिजन
बिधूना-किशनी मार्ग पर मंगलवार सुबह ईंट लदे ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार प्रधानाध्यापिका की मौत हो गई। पति गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायल पति को पीएचसी में भर्ती कराया।