कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र के अहिरवां में बुधवार रात एक शिक्षक सुधांशु निषाद (22) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नशे में धुत होकर घर आया था। तभी भाई से विवाद हुआ। इसी के बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया। अहिरवां निवासी प्राइवेट कर्मी सुरेश चंद्र के परिवार में पत्नी राधा, दो बेटे अमन व सुधांशु थे। सुरेश के मुताबिक सुधांशु महाराजपुर के तिलसहरी में एक निजी स्कूल में शिक्षक था। बुधवार शाम को वह शराब के नशे में घर आया। किसी बात को लेकर दोनों भाइयों में हाथापाई हो गई। इसके बाद सुधांशु ने अपने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद