फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत कॉपी जांची तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के चैलेंज मूल्यांकन के नियमों में बदलाव किया गया है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के निर्देश पर बने नियमों के तहत अब गलत मूल्यांकन पर शिक्षकों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विवि में अगर छात्र अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं है तो चैलेंज मूल्यांकन के लिए रिजल्ट घोषित होने के 30 दिन के अंदर आवेदन कर सकता है। इसकी फीस 2500 रुपये प्रति प्रश्नपत्र है। नए नियमों के तहत अब पूर्णांक नहीं प्राप्तांक अंकों में 20 फ़ीसदी से अधिक बदलाव होने पर रिजल्ट बदला जाएगा।
अभी तक अगर 100 नंबर के पेपर में चैलेेंज मूल्यांकन कराने पर अगर 15 फीसदी नंबर नहीं बढ़ते थे तो रिजल्ट नहीं बदला जाता था। अब अगर आपके 100 में 30 नंबर आए हैं और चैलेंज मूल्यांकन कराने पर प्राप्तांक में आपके 20 फीसदी नंबर यानी छह नंबर बढे़ंगे तो ही आपके रिजल्ट में बदलाव होगा।
विज्ञापन

वहीं दोबारा मूल्यांकन के लिए विषय के दो विशेषज्ञ शिक्षक नामित किए जाएंगे। प्राप्तांक से 20 फीसदी अधिक अंक वृद्धि होने पर एक हजार रुपये काट कर बाकी रकम छात्र को वापस कर दी जाएगी।
20 फीसदी से कम अंक वृद्धि होने पर कोई शुल्क वापस नहीं होगा। रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि चैलेंज मूल्यांकन के ये बदले नियम इसी सत्र से प्रभावी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें