नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते राज्यमंत्री मौजूद सांसद, डीएम व एसपी।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। पिछली सरकारों में बिना भ्रष्टाचार के नौकरी नहीं मिलती थी। योगी सरकार ने बिना भेदभाव के बेरोजगारों को नौकरी दी हैं। यह बात नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कही। इस दौरान 36 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए।
शनिवार को माती के ईको पार्क में नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने शिक्षकों से कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों में राष्ट्र के प्रति भाव हो ऐसे उनको संस्कार दिए जाएं। अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि योगी सरकार में लगातार बेरोजगारों को नौकरी दी जा रही है। इससे पूर्व कलक्ट्रेट के एनआईसी में वर्चुअल माध्यम से नवनियुक्ति शिक्षकों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बात करके सभी को शुभकामनाएं दी। एनआईसी में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री को सुना। जिले में तैनात किए गए 36 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में गोल्डन कार्ड धारकों का कार्ड वितरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के लाभार्थियों को बीमा का वितरण किया। बाद में निशुल्क खतौनी वितरण के साथ मिशन शक्ति में अच्छा कार्य करने वाली नोडल शिक्षकों एवं बच्चों को सम्मानित किया गया। राज्यमंत्री ने कलक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण भी किया।
सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला, भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार, डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, सीडीओ सौम्या पांडेय, एसपी केके चौधरी, एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल, एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह, बीएसए सुनील दत्त, बबलू कटियार, सतेंद्र भदौरिया, नवीन दीक्षित मौजूद रहे। कार्यक्रम में राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड भी बांटे। उन्होंने बताया कि कार्ड धारक का पांच लाख तक का इलाज मुफ्त होगा। डीएम के निर्देश पर जिले में अभियान चलाकर 783 गोल्डन कार्ड बनाए गए।