जालौन में स्वाइन फ्लू की चपेट में आकर एक शिक्षक की जान चली गई। करीब 20 दिन पूर्व प्रयागराज से लौटने पर बीमार हुए शिक्षक को 31 जनवरी को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां हुई जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी।
स्वाइन फ्लू से जान गंवाने वाले निजी शिक्षक मंगलम चतुर्वेदी (47) पुत्र रामप्रकाश शहर के राजेंद्र नगर में निवास करते थे। सीएमओ डा. अल्पना बरतरिया ने बताया कि घर वालों के मुताबिक मंगलम स्कूल के काम से 19 जनवरी को प्रयागराज गए थे।