फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जीबीसी-5 के लिए छह हजार करोड़ का लक्ष्य, 3500 करोड़ का हुआ एमओयू

Fri, 12 Dec 2025 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी-5) के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। छह हजार करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 3500 करोड़ के एमओयू हो चुके हैं। इससे जिले के औद्योगिक क्षेत्र का विकास होगा। वहीं कुंभी में विकसित हो रहे नए औद्योगिक क्षेत्र में 129 भूखंड तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें नए साल में आवंटित करने की तैयारी है।
विज्ञापन


औद्योगिक विकास को लेकर सरकार बढ़ावा दे रही है। जनवरी माह में प्रदेश स्तर पर होने वाली जीबीसी-5 को लेकर निवेशकों से संपर्क कर जिले में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को लेकर जोर हैं। प्रदेश से जिले को मिले छह हजार करोड़ के निवेश लक्ष्य को लेकर कई बड़े उद्योगों को धरातल पर उतारने की तैयारी है। पिछले एक सप्ताह में डेढ़ हजार करोड़ से अधिक के कई बड़े निवेशक आए हैं। लक्ष्य को पूरा करने को लेकर उद्योग विभाग उद्यमियों से निवेश करने को लेकर संपर्क में हैं।
विभागीय आकड़ों के मुताबिक अब तक जिले में करीब 3500 करोड़ का निवेशकों ने एमओयू कर अपने प्रस्ताव विभाग को सौंपे हैं। इन सभी उद्यमियों को लखनऊ में आयोजित होने वाली जीबीसी 5.0 में शामिल कराया जाएगा। जीबीसी-5 में कई ऐसे उद्योग शामिल हो रहे हैं, जिससे कुशल व अकुशल श्रमिकों को रोजगार मिल सकेगा। साथ ही नए उद्योगों के धरातल पर उतरने से जिले के औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

...............
यह है बड़े निवेशक

कंपनी निवेश

श्रीमां पॉलीमर-525 करोड़
स्पर्श इंडस्ट्रीज-848 करोड़
गगन फूड्स- 15 करोड़
कानपुर आर्गेनिक-148 करोड़
संजीवनी फर्टलाइजर-124 करोड़
.....................
वर्जन.......
जल्द पूरा होगा लक्ष्य, जिले की होगी अलग पहचान
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में पिछले वर्ष 5311 करोड़ रुपये के 123 उद्यमियों के प्रस्ताव हुए थे। इनमें से अधिकांश उद्यम संचालित है। इस बार 6000 करोड़ का लक्ष्य मिला था। इसमें भी अब तक 3500 करोड़ का बड़े निवेशकों ने एमओयू कर लिया है। जल्द ही लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। इससे औद्योगिक विकास में जिले की अलग पहचान होगी। - नवनीत द्विवेदी, उद्यमी मित्र
.......................
कुंभी औद्योगिक क्षेत्र की नए साल में मिल सकती सौगात
जिले में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से दो बड़े औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं। इसमें अकबरपुर तहसील के कुंभी में 50 एकड़ जमीन पर एक व दूसरा दुआरी में 172 एकड़ जमीन पर औद्योगिक आस्थान (औद्योगिक क्षेत्र) विकसित किया जा रहा है। कुंभी में सरकार से मिले बजट से काम चल रहा है। विभागीय जानकारों के मुताबिक यहां पर करीब 129 खंड बनकर तैयार होंगे। इन भूखंडों को उद्यमियों को उद्योग संचालित करने के लिए आवंटित किया जाएगा। विभाग जिस तरह तैयार कर रहा है और जीबीसी-5 जनवरी में होना प्रस्तावित है। इससे उम्मीद लगाई जा रही है कि नए साल में कुंभी औद्योगिक क्षेत्र की सौगात उद्यमियों को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें