फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तरंग 14’ का रंगारंग आगाज आज से

Sun, 14 Dec 2014 03:22 AM IST
' Tarang 14 's colorful debut today
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में रविवार से गीत-संगीत की फुल टास मस्ती का प्रोग्राम ‘तरंग 14’ का रंगारंग आगाज होगा। मस्ती के बीच मेडिकल स्टूडेंट्स जनहित को नहीं भूलेंगे। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के ब्लड डोनेशन कैंप से प्रेरणा लेकर मेडिकल स्टूडेंट्स भी ब्लड डोनेट करेंगे। ब्लड डोनेट करने को भारी संख्या में स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेेशन भी करा लिया है। साथ ही पौधरोपण और बेटी बचाओ रैली भी निकालंगे। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। हालांकि शनिवार दोपहर बाद से शुरू हुई बारिश से गणेशियन स्क्वायर की व्यवस्था में थोड़ी समस्या आई है लेकिन स्टूडेंट्स का मानना है कि उनके जज्बे को देख प्रकृति भी उनका साथ देगी।
विज्ञापन

शनिवार को पूरे दिन-रात व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया। तीन दिनों के प्रोग्राम में 250 से ज्यादा स्टूडेंट्स विभिन्न इंवेट्स का हिस्सा बनेंगे। शनिवार को स्टूडेंट्स ने अपना रिहर्सल जारी रखा। उद्घाटन समारोह का दो बार रिहर्सल किया गया। जहां भी कमी मिली संबंधित को तत्काल अलर्ट किया गया। देर शाम इंडियन आयडल सीजन छह फेम दीक्षा पीयूष भी कानपुर पहुंच गईं। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में दीक्षा ने कहा कि मेडिकल स्टूडेंट्स को वह बालीवुड के गीतों पर दीवाना बना देंगी। लेटेस्ट गीतों पर बांड मेंबर्स पर परफार्म करेंगी।

सीएसजेएमयू के वीसी होंगे चीफ गेस्ट
चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव कोआर्डिनेटर अमित भदौरिया ने बताया कि उद्घाटन समारोह के चीफ गेस्ट छत्रपति साहू जी महाराज यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. जेवी वैशंपायन होंगे। विशिष्ट अतिथि पद्म श्री इरशाद मिर्र्जा, सेवन एयरफोर्स के एयर कमांडर डॉ. दलजीत सिंह और सीएमओ डॉ. आरपी यादव होंगे। सुबह ब्लड डोनेशन कैंप के चीफ गेस्ट एमएलए सतीश निगम होंगे। विशिष्ट अतिथि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के डायरेक्टर होंगे।
विज्ञापन


200 स्टूडेंट्स करा चुके हैं रजिस्ट्रेशन
आर्गनाइजिंग कमेटी के अध्यक्ष अजयदीप सिंह ने बताया कि ब्लड डोनेशन के लिए रजिस्ट्रेेशन कराने को स्टूडेंट्स में होड़ मची है। दो सौ से ज्यादा स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक की टीम ब्लड कलेक्ट करेगी। जरूरत पड़ने पर उर्सला की टीम को भी बुलाया जा सकता है। व्यवस्था को नितिन पांडेय, प्रांजस मित्रा, नितिन राज धवल, शोएब अहमद, वकास अली आदि संभालने में जुटे हैं। पहले दिन के इंचार्ज अविनाश सिंह हैं। अंकुर पांडेय, आशीष शर्मा आदि संचालन करेंगे।

प्रिंसिपल ने की बैठक
‘तरंग 14’ की तैयारियों पर प्रिंसिपल प्रो. नवनीत कुमार ने शनिवार को आयोजन समिति से जुड़े लोगों के साथ बैठक की और एक-एक प्वाइंट पर चर्चा की। प्रो. जीडी यादव, डॉ. किरन पांडेय, डॉ. यशवंत राव, डॉ. अमिता तिलक, डॉ. प्रशांत त्रिपाठी, डॉ. अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


तरंग में आज
सुबह नौ बजे से - ब्लड डोनेशन कैंप और इंफार्मल, लिटरेरी और आर्टक्राफ्ट।
एक बजे से दो बजे तक - नुक्कड़ नाटक हल्ला बोल।
तीन बजे से छह बजे तक - उद्घाटन कार्यक्रम शंखनाद।
शाम छह से 7.30 बजे तक - रॉक नाइट।
आठ बजे से दस बजे तक - दीक्षा पीयूष का स्टार नाइट।
रात दस बजे से - डीजे नाइट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें