फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में तांत्रिक का कत्ल: घर से बुलाया... मारा और मंदिर के सामने हवनकुंड में फेंकी लाश, इस वजह से हुई हत्या

Mon, 18 Nov 2024 10:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, महोबा

सार

महोबा के बरातपहाड़ी गांव में गड़े धन की खोदाई के लिए गए तांत्रिक हरचरन (65) की हत्या कर शव हवनकुंड में फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की।
 
विज्ञापन
जानकारी देते सीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई हैं। कोतवाली इलाके के बरातपहाड़ी गांव में गड़े धन की खोदाई के लिए गए तांत्रिक की हत्या कर शव हवन कुंड में फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की।
विज्ञापन


मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। थाना पनवाड़ी के बैंदो गांव निवासी हरचरन (65) तंत्र विद्या का काम करता था। 15 नवंबर को कोतवाली क्षेत्र के बरातपहाड़ी गांव के दो लोग उसे अपने गांव ले गए थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गांव के बाहर स्थित प्राचीन मंदिर के पास गड़े धन के लालच में खोदाई के लिए तांत्रिक को बुलाया गया था। मौके से धन न निकलने पर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी और शव मंदिर के सामने बने हवन कुंड में फेंक दिया। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। रविवार की देर शाम सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को हवनकुंड से बाहर निकलवाया। मृतक के भतीजे अर्जुन की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि बरातपहाड़ी गांव में शव मिलने की सूचना पर पुलिस गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें