कानपुर। जाजमऊ नए गंगापुल पर शनिवार सुबह सड़क किनारे एक टेनरी कर्मी का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। जाजमऊ के सरैयां निवासी मोहम्मद आबिद ने बताया कि उनका भाई मोहम्मद साबिर (40) मूलरूप से बिहार जिले के वैशाली का रहने वाला था। वह परिवार समेत गंगाघाट के अखलाकनगर में किराये पर रहता था। उन्नाव के बंथर में एक टेनरी में काम करता था। परिवार में पत्नी मुन्नी, एक बेटा और तीन बेटियां हैं। शुक्रवार को साबिर टेनरी में काम करने निकला था। घर नहीं लौटा। शनिवार सुबह साबिर का शव नए गंगापुल की शुरुआत में सड़क किनारे पड़ा मिला। जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि वह शराब का लती था। अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद