फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एचटी लाइन के खंभे में फंदा लगाकर टैंकर चालक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। थानाक्षेत्र के पतारी में बुधवार सुबह टैंकर चालक का शव हाइटेंशन लाइन खंभे पर मफलर के फंदे से लटका मिला। सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से जानकारी कर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

पतारी निवासी मनोज पाल का छोटा बेटा अंशु पाल (22) एक फैक्टरी में टैंकर चालक था। पिता मनोज पाल ने बताया कि अंशु मंगलवार शाम करीब चार बजे टीवी बनवाने की बात कहकर घर से निकला था। वापस न आने पर रिश्तेदारों और आसपास गांव में उसकी तलाश की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बुधवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने गांव के बाहर हाईटेंशन लाइन के खंभे पर शव लटका होने की जानकारी दी।
अनहोनी पर पहुंचे पिता, मां सरला देवी, बड़ा भाई प्रिंस पाल, बहन पूजा बिलखने लगे। अंशु ने फंदा लगाने का कदम किस बात पर उठाया, परिजन पुलिस को सही जानकारी नहीं दे सके। थानाध्यक्ष शिव नारायण सिंह ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपाेर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें