कानपुर। भारत विकास परिषद ब्रह्मावर्त प्रांत की ओर से रविवार को कैलाश सरस्वती इंटर काॅलेज में प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रांत के लगभग 97 विद्यालयों के 17,000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिखित परीक्षा में भाग लिया।
प्रश्न मंच के माध्यम से शाखा स्तर पर चयनित 40 विद्यार्थियों ने कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कनिष्ठ वर्ग में पूर्णचंद विद्यालय निकेतन के तनिष्क जादौन और पर्व मिश्रा प्रथम और बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के अवनीश शर्मा और अक्षिता सिंह दूसरे स्थान पर रहीं।
वरिष्ठ वर्ग में. बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के अमित कुमार और यश गौतम प्रथम और मैचलेस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उन्नाव के अनुष्का प्रजापति व सौरभ पाल दूसरे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि गिरधारी लाल देवनानी और विशिष्ट अतिथि विद्यालय के निदेशक प्रेम चंद्र अग्निहोत्री रहे। इस मौके पर राकेश कुमार श्रीवास्तव, आदित्य कुमार शुक्ल, सीए भारत भूषण जुनेजा, गिरिजेश कुमार मिश्रा, गिरीश कुमार दीक्षित आदि मौजूद रहे।