फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा कांड में शिवपाल से इस्तीफा लो

Sun, 05 Jun 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रूमा में सम्मेलन में बोलते अमित शाह। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मथुरा के जवाहर बाग की हिंसा के लिए सीधे सपा सरकार को दोषी बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव उन लोगों की वकालत कर रहे हैं, जिन्होंने एक जांबाज एसपी और एसएचओ को मार दिया। नेताजी (मुलायम सिंह) को अब तो शर्म करनी चाहिए, उन्हें तत्काल शिवपाल से इस्तीफा ले लेना चाहिए।
विज्ञापन


शाह शनिवार को रूमा में पार्टी के बूथ प्रमुख सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। कहा प्रदेश में चाचा-भतीजे की सरकार ने पूरे यूपी का नाम देश में बदनाम कर रखा है। मथुरा की घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है लेकिन प्रदेश की सपा सरकार इसमें भी राजनीति कर रही है।

यूपी में सपा और बसपा की सरकारों ने प्रदेश को खोखला कर रखा है। अब समय आ गया है कि भाजपा की सत्ता कायम हो, जिससे केंद्र सरकार के साथ मिलकर प्रदेश का विकास किया जा सके।  सपा सरकार ने प्रदेश में आतंक, गुंडई और अपराध को बढ़ाया है, तो बसपा की सरकार जब भी रही, भ्रष्टाचार बढ़ता ही गया है।
विज्ञापन


गुंडई और भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए जरूरी है कि भाजपा की सरकार बने। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यूपी में फिर से राजनाथ सिंह और कल्याण सिंह जैसी सरकारों की जरूरत है, तभी देश को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई जा सकती है। केंद्र सरकार ने दो वर्षोँ में किसानों, नौजवानों के लिए कई योजनाएं शुरू की, लेकिन यूपी सरकार की लूट खसोट के चलते लोगों को कुछ भी नहीं मिल पा रहा है। न किसान जी पा रहा है, न नौजवानों को रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें