फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैम और सैम रैकिंग में खराब प्रदर्शन करने वालो पर करें कार्रवाई : डीएम

Tue, 08 Oct 2024 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नोट::::सर, लगाने की कृपा करें। यह खबरें भेजने से रह गई थीं।
विज्ञापन



मैम और सैम रैकिंग में खराब प्रदर्शन करने वालो पर करें कार्रवाई : डीएम
इटावा। डीएम अवनीश राय व सीएमओ अजय कुमार गौतम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में हुई। इसमें सेम और मैम बच्चों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सीएमओ को निर्देश दिए कि समस्त एमओआईसी स्वयं जाकर मैम और सेम बच्चों को देखें। जिले में रैंकिंग खराब पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। सीएमओ को निर्देश देते हए कहा कि जीरो प्रतिशत स्थिति वाले सभी एमओआईसी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अन्यथा की स्थिति में सीएमओ स्वयं ही जिम्मेदार होंगे। उन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के संचालन एवं कंप्यूटर की उपलब्धता के संबंध में जानकारी की। उन्होंने आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाने में प्रगति लाने एवं नियमित रूप से रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त एमओआईसी को नियमित रूप से पैथोलॉजी, एक्स-रे ,अल्ट्रासाउंड जांच को नियमित रूप से कराए जाने को कहा।
विज्ञापन


-

एमएम की छात्रा को बनाया एक दिन का डीएम
इटावा। मिशन शक्ति अभियान के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत एक दिन के लिए एमएम की छात्रा सृष्टि परिहार को डीएम नामित किया गया। सृष्टि परिहार ने जिलाधिकारी कार्यालय पर लोगों की समस्याओं को सुना। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत डीएम ने सृष्टि परिहार को पांच हजार की चेक दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें