फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछापों के खिलाफ हो रही कार्रवाई सही : आईएमए

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पक्का तालाब स्थित आईएमए भवन में आईएमए कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों ने एक स्वर में झोलाछापों के खिलाफ चल रही कार्रवाई का समर्थन किया।
विज्ञापन

आईएमए अध्यक्ष डॉ. एससी गुप्ता व सचिव डॉ. डीके सिंह सचिव ने बताया कि कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री झोलाछाप के खिलाफ की जा रही कड़ी कार्रवाई पूर्ण समर्थन करते हैं। उन्होंने आशा जताई कि पूरे प्रदेश में झोलाछापों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहनी चाहिए। अप्रशिक्षित झोलाछाप के गलत इलाज की वजह से हजारों रोगी काल के मुंह में जाते हैं। इसलिए यह जनता के भलाई के लिए जरूरी है कि केवल प्रशिक्षित चिकित्सक से ही इलाज कराएं। झोलाछाप को किसी भी तरह की मेडिकल अभ्यास करने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एमएम पालीवाल ने आम जनता से अपील की कि वह एक प्रशिक्षित क्वालिफाइड चिकित्सक से ही अपना इलाज कराएं झोलाछाप की शरण में न जाए। झोलाछाप से इलाज कराने में आपकी जान भी जा सकती है। संयुक्त सचिव डॉ. संजीव यादव ने बताया कि इस समय क्वालिफाइड डॉक्टर हर जगह सरकारी अस्पतालों में तथा प्राइवेट हॉस्पिटल में अच्छी खासी संख्या में उपलब्ध हैं। बैठक में आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. वीके गुप्ता के वरिष्ठ सदस्य डॉ. पीसी पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें