अकबरपुर तहसील में अपर आयुक्त उर्मिला सोनकर खाबरी की मौजूदगी में शिकायतें सुनी गई।
तहसील
दिवस के दौरान पतारी गांव के अमित कुमार गुप्ता पुत्र रामचंद्र गुप्ता ने
गांव के राजनारायण दीक्षित व हरनारायण पर उसके घर के बगल में खाली पड़ी
जमीन पर कूड़े का ढेर बनाने की शिकायत तहसील दिवस में दर्ज कराई है। पीड़ित
का आरोप है कि कूडे़ के ढेर दुर्गंध फैला रहे हैं।
पीड़ित का आरोप है कि पूर्व में भी शिकायत की गई थी।
समस्या का अस्थाई समाधान हो सका। पीड़ित की शिकायत पर अपर आयुक्त ने
संबंधित विभाग को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कुरवा
खुर्द गांव के रविशंकर अवस्थी ने बताया कि माती से कुरवा खुर्द मार्ग में
कराए गए कार्य की जांच कराई जाए। इसी क्रम में बारा गांव के अनीस अहमद ने
प्रदूषण फैलाने वाली राइस मिलों में सुरक्षा उपकरण लगाए जाने की मांग की
है। जिससे धान की भूसी से प्रदूषण न हो सके। मसोथा बंगला से आए राधेश्याम
पुत्र बाबूराम ने गांव के ही लालता यादव पर जमीन के मामले में फर्जी तरीके
से अंगूठा लगवाने का आरोप लगाया है। साथ ही विरोध करने पर जान से मारने की
धमकी देने की बात कही है।
तहसील दिवस में कुल 157 शिकायतें दर्ज कराई गई।
जिसमें 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। दर्ज शिकायतों में
राजस्व 72, विकास 10, पुलिस 47, बिजली 8, पानी 4 आदि की शिकायतें रहीं।
तहसील दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी सदर हरिहर राम, तहसीलदार ओमप्रकाश
शुक्ला, नायब तहसीलदार हेमंत चौधरी सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी
मौजूद रहे।
रसूलाबाद प्रतिनिधि के मुताबिक मंगलवार को रसूलाबाद तहसील
दिवस उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। तहसील दिवस में कुल 72
शिकायती प्रार्थना पत्र आए। इसमें 5 शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया।
दर्ज शिकायतों में राजस्व 40, पुलिस 10, विकास 10, बिजली 2 शिकायतें रहीं।
उपजिलाधिकारी युगराज सिंह ने संबंधित शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए
हैं।