फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से स्थायी भवन में संचालित होगी मैथा तहसील

विज्ञापन
नवीन तहसील भवन में एसडीएम कोर्ट का नजारा। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। जिले की छठवीं तहसील मैथा का संचालन अब स्थायी भवन में होगा। बैरी दरियाव में नवीन भवन बनकर तैयार हो गया है। गुरुवार को फर्नीचर व अभिलेख को भेजने का काम शुरू हो गया। शनिवार को नवीन भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल माध्यम से करेंगे।
विज्ञापन

जिले की छठवीं तहसील मैथा वर्ष 2015 में बनी थी। तत्काल अधिकारियों के बैठने और कामकाज शुरू कराने के लिए संभरपुर में शोभन सरकार के संभरपुर में निजी स्कूल भवन में अस्थाई तौर पर शुरू कराया गया था। वर्ष 2016 में तत्कालीन राजस्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बैरी दरियाव में नवीन तहसील भवन निर्माण का शिलान्यास किया था। 3 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से वर्ष 2018 में नवीन भवन बनकर तैयार हो गया। कई बार तहसील के स्थाई भवन में स्थानांतरित होने की चर्चाएं हुई लेकिन हर बार प्रक्रिया बाधित हो गई। शनिवार को मैथा तहसील का संचालन अस्थाई भवन से शुरू होगा। एसडीएम रामशिरोमणि ने बताया कि शनिवार को मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से मैथा तहसील के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे।
अस्थायी तहसील भवन से सामान को लाने का काम होता रहा। गुरुवार की सुबह एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। नवीन भवन परिसर का एडीओ पंचायत हरिओम सक्सेना ने नेतृत्व में साफ सफाई कराई गई। अधिकारियों व कर्मचारियों को विभाग बार कमरों का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें