फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन टी20 लीग में ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने वाले धरे गए, कई राज्यों में फैला है नेटवर्क

Thu, 11 Apr 2019 12:37 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सटोरियों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
इंडियन टी20 लीग में ऐप की मदद से ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने वाले आठ सटोरियों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात को कानपुर से पांच और वाराणसी से तीन सटोरियों को गिरफ्तार कर साढ़े तीस लाख रुपये भी बरामद किए हैं। इसके अलावा दो लग्जरी कारें (मर्सडीज और फॉर्च्युनर), विदेशी मुद्रा (375 दिरहम), बेटिंग बॉक्स, 30 मोबाइल और अन्य उपकरण कानपुर से बरामद हुए हैं। सरगना समेत सभी सटोरिये पढ़े लिखे और तकनीकी के जानकार हैं। 
विज्ञापन


एसटीएफ डिप्टी एसपी प्रमेश कुमार शुक्ला के मुताबिक सटोरियों को लंबे समय से ट्रेस किया जा रहा था। मंगलवार देर रात सटीक लोकेशन मिलने पर बर्रा- 2 से जितेंद्र शिवहरे उर्फ जीतू व फतेहपुर के हिमांशु शिवहरे को पकड़ा गया। वहीं नौबस्ता थाना क्षेत्र में के ब्लॉक किदवई नगर से थरियांव फतेहपुर के आशीष शिवहरे, शांति नगर फतेहपुर के सुमित मिश्रा व नरैनी फतेहपुर के मोहित शिवहरे को दबोचा गया। प्रमेश कुमार ने बताया कि जितेंद्र ही मुख्य बुकी (सरगना) है। यह भी मूलरूप से शांति नगर फतेहपुर का रहने वाला है। वहीं वाराणसी से एसटीएफ ने सटोरिए अशोक सिंह, सुनील पाल व विक्की खान को गिरफ्तार किया है। कानपुर से गिरफ्तार पांच सटोरियों से 2.78 लाख रुपये तो वाराणसी के सटोरियों से 27.75 लाख रुपये नगद बरामद हुए हैं। 


काफी समय से सटोरियों को ट्रेस किया जा रहा था। कानपुर से पांच सटोरी पकड़े गए हैं। सटोरियों का रैकेट काफी बड़ा है। कई अहम बिंदुओं पर जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

- अभिषेक सिंह, एसटीएफ एसएसपी 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें