फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की पवित्रता को बनाए रखने की शपथ ली

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। जनता कालेज बकेवर में गंगा कंजर्वेशन क्लब के अंतर्गत लघु नाटिका का मंचन किया गया। इसमे गंगा में हो रहे प्रदूषण के कारणों से लोगों को रूबरू कराया गया। शपथ दिलाई गई कि वे इस पवित्र नदी की शुचिता को बनाए रखेंगे। कार्यक्रम के समापन पर मांडवी मिश्रा ने गंगा गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरी।
विज्ञापन

गंगा संरक्षण क्लब के प्रभारी डॉ. ललित गुप्ता ने बताया कि इस क्लब में पांच छात्र सदस्य अंकित, आकृति, प्रज्जवल, एकता और दामिनी हैं। क्लब की मीटिंग में इस नाटिका की रूपरेखा तैयार की गई। नाटिका के मुख्य पात्र संध्या, अंकिता, वर्षा, पालक प्रियल, लक्षमी, प्रशांत, मोहित, हर्ष, श्वेता, शुभद, इशू, अविनाश, विजय लक्ष्मी, शिप्रा, पिकी,आदि रहे। संचालन दीक्षा शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ नलिनी शुकला, डॉ. ज्योति भदौरिया, डॉ. प्रकाश दुबे, डॉ. योगेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें