कानपुर। जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स संघ की ओर से सनिगवां स्थित स्वीट एंजल इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को तृतीय इंटर स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई। इसमें 15 विद्यालयों के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच स्वीट एंजल इंटरनेशनल स्कूल ओवरऑल विजेता बना।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने किया। इसके अलावा इंडिया ताइक्वांडो ने द्वितीय, बीबीएस औरैया ने तृतीय और लिटिल डकलिंग स्कूल ने चतुर्थ स्थान पाया। मौके पर जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष इस्माइल हसन, महासचिव विनीत राठौर, कोषाध्यक्ष राज वर्मा, आयोजक सचिव शत्रुघ्न सिंह सहित मनोज तोमर, रितिक राज, अविचल पाठक, विशाल कश्यप, आयुष, निहाल आदि मौजूद रहे।