फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: उमस से बह रहा पसीना, त्वचा रोगी बढ़े

Mon, 19 May 2025 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
रसधान पीएचसी के आरोग्य मेले में मरीज देखते डिप्टी सीएमओ डाॅ डीके सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर देहात/राजपुर। जिले की 28 पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया। उमस भरी गर्मी में पसीना बहने से त्वचा रोगी बढ़ गए हैं। मेले में आए 157 त्वचा रोगियों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

चटख धूप निकलने से गर्मी बढ़ गई है। इधर उमस से पसीना बह रहा है। शरीर में पसीना अधिक देर तक बना रहने से त्वचा संबंंधी दिक्कतें हो रही हैं। जिले की 28 पीएचसी में लगे मेले में कुल 1756 मरीज पहुंचे। इसमें 766 पुरुष, 690 महिलाएं व 300 बच्चे शामिल रहे। कुल 135 बुखार पीड़ित मरीजों का इलाज किया गया। 90 मरीज सर्दी जुकाम की समस्या वाले पहुंचे। 129 मरीजों को पेट संबंधी दिक्कत थी। 63 मरीजों में रक्तचाप उच्च मिला। इन मरीजों को नियमित जांच की सलाह दी गई।
रसधान पीएचसी में डॉ. सना कौसर ने 27 मरीजों का उपचार किया। यहां ज्यादातर मरीज उल्टी-दस्त व बुखार के पीड़ित रहे। दोपहर 12 बजे डिप्टी सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने मेला का निरीक्षण किया। उन्होंने लैब टेक्नीशियन काव्या करण से पांच बुखार पीड़ितों की मलेरिया की जांच करवाई। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन

इधर राजपुर पीएचसी में आयोजित आरोग्य मेला में 28 मरीज पहुंचे। इसमें 12 बुखार, 5 खांसी और 5 मरीज पेटदर्द के रहे। डॉ. मनोज स्वर्णकार व डाॅ. नीलू कटियार ने मरीजों का इलाज किया। यहां दोपहर 2 बजे डिप्टी सीएमओ डाॅ. आदित्य सचान ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंन पीएचसी में ओआरएस का घोल नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. अरुणेनद्र प्रताप को निर्देशित किया कि वह प्रतिदिन लक्ष्य के सापेक्ष आभा आईडी बनवाए। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं को गांवों में भ्रमण कर बुखार रोगियों की डेंगू व मलेरिया की जांच करवाने के निर्देश दिए। डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि पीएचसी प्रभारी को अस्पताल में दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं।
..................
आरोग्य मेले में ड्रेस कोड का पालन नहीं कर रहे डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी
राजपुर। अस्पताल में ड्रेस कोड है, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं हो पा रहा है। सीएचसी और पीएचसी में अक्सर आदेश को हवा उड़ाया जा रहा है। स्वास्थ्य स्टाफ को निर्धारित ड्रेस में बैठने के निर्देश हैं। शासन के इस आदेश के बाद भी चिकित्सक और अन्य स्टाफ ड्रेस कोड में नहीं आते हैं। रविवार को राजपुर, रसधान पीएचसी में आयोजित आरोग्य मेले का नोडल अफसरों ने निरीक्षण किया। दोनों पीएचसी में सभी डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी बगैर ड्रेस में मिले। अधिकारियों ने संबंधितों से नाराजगी जताई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें