फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा सीएम योगी के साथ स्वतंत्र देव कल इस वजह से आएंगे कानपुर

Wed, 11 Sep 2019 12:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : ANI
विज्ञापन
भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 सितंबर को नौ जनपदों के पार्टी कार्यालयों का शिलान्यास कानपुर से करेंगे। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह और कार्यालय निर्माण प्रकल्प के संयोजक डॉ. दिवाकर मिश्र ने बताया कि नौबस्ता,  पुरानी मौरंग मंडी परिसर में भाजपा महानगर का केंद्रीय कार्यालय बनाया जाएगा। इसके भूमि पूजन की तैयारी पूरी हो चुकी है।

 
विज्ञापन

जिन जनपदों के पार्टी कार्यालय का शिलान्यास होगा उसमें कानपुर महानगर, कानपुर देहात, गौतम बुद्ध नगर, नोएडा, बागपत, पीलीभीत, जौनपुर, प्रतापगढ़ और रायबरेली शामिल हैं। 12 सितंबर को जेपी नड्डा हेलीकाप्टर से दिन में करीब तीन बजे संजय वन परिसर में उतरेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री भी रहेंगे। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर मंगलवार को भाजपाइयों ने बैठक कर कार्ययोजना तैयार की।  बैठक में सुरेंद्र मैथानी, अनीता गुप्ता आदि मौजूद थे। 

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 12 सितंबर को महानगर आगमन की तैयारी जोरों पर है। मंगलवार को सांसद सत्यदेव पचौरी ने जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत, एसएसपी अनंत देव तिवारी, सीडीओ अक्षय त्रिपाठी और नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। नड्डा नौबस्ता में पार्टी के नए कार्यालय का शिलान्यास करने यहां आ रहे हैं। सांसद ने बताया कि इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी यहां आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें