फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पोर्टल पर नहीं दिखता स्वरूपपुर, पेंशन के लिए भटक रहे जरूरतमंद

Mon, 03 Nov 2025 01:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर नगर पंचायत सीमा में नबीपुर नागिनजसी शामिल हो गया है। इसका मजरा स्वरूपपुर अब अलग ग्राम पंचायत है। यह गांव ऑनलाइन पेंशन पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है तो जरूरतमंद आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। करीब साढ़े चार साल से लोग भटक रहे हैं। अब राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने जल्द समाधान का भरोसा दिया है।
विज्ञापन



स्वरूपपुर के बलराम शर्मा ने बताया कि पहले नबीपुर नागिनजसी से गांव जुड़ा था। अकबरपुर नगर पंचायत सीमा विस्तार में नबीपुर कट गया। अब स्वरूपुर ग्राम पंचायत है। यह गांव पेंशन के ऑनलाइन पोर्टल पर नहीं दिखता है। करीब साढ़े चार साल से जरूरतमंद आवेदन के लिए भटक रहे हैं। शासन की योजना है मगर गांव में जरूरतमंदों को दिव्यांग, विधवा व बुजुर्ग पेंशन नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को गांव में राज्यमंत्री को ज्ञापन दिया है।
गांव निवासी जयदेवी व राजकुमारी ने बताया कि पति के निधन के बाद भरण-पोषण की समस्या है। पोर्टल पर गांव प्रदर्शित नहीं होने से ऑनलाइन आवेदन नहीं हो रहे हैं। ऐसे में शासन की विधवा पेंशन नहीं मिल पा रही है। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बताया कि स्वरूपपुर गांव पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं है। इसकी वजह से पेंशन का लाभ जरूरतमंदाें को नहीं मिल रहा है। समाज कल्याण अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें