फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर फंसी जेसीबी से टकराने से बची स्वर्ण शताब्दी, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Sun, 13 Jan 2019 10:40 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर फंसी जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर रविवार की दोपहर लखनऊ जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के आने के दौरान समतलीकरण कार्य में लगी जेसीबी अचानक रेलवे ट्रैक पर फंस गई। इस बीच कानपुर की ओर से शताब्दी एक्सप्रेस रेल गंगापुल पर आ गई। यह देखते ही रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। तभी वॉकी टॉकी से शताब्दी के चालक को ट्रेन की गति धीमी करने को कहा गया। चालक सूझबूझ से जेसीबी को ट्रैक से निकालकर सुरक्षित जगह पर ले गया। जिससे बड़ा हादसा बचा।
विज्ञापन


रविवार की सुबह 11.40 बजे एक जेसीबी रेलवे स्टेशन के प्लेटफ ार्म एक से तीन की ओर रेलवे लाइन क्रास कर रही थी। तभी डाउन की मेन लाइन पर अचानक जेसीबी का पहिया फं स गया। करीब 11.42 बजे रेल गंगापुल पर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन के आने की सूचना से हड़कंप मच गया। स्टेशन अधीक्षक कुंवर पाल ने बताया कि जेसीबी से कार्य कराने की जानकारी उन्हें नहीं दी गई थी। सिर्फ ब्लॉक के बारे में बताया गया था। जेसीबी के फंसते ही शताब्दी एक्सप्रेस के चालक को धीमी गति से ट्रेन लाने को कहा गया। जेसीबी मेन रेल लाइन से हटकर अप की लूप लाइन पर पहुंच गई थी। जिससे हादसा होते बचा। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें