फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के स्वामी बोले- अब क्या करोगे अखिलेश...सपा की ताबूत में कील ठोंक दी गई है

Thu, 25 Apr 2019 07:04 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के कन्नौज जिले में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य नें हमला बोलते हुए कहा कि सपा गुंडे-माफियाओं की पार्टी है। समाजवादी सरकार में पूरा उत्तर प्रदेश गुंडाराज बन गया था। बहन-बेटियों की आबरू तक सुरक्षित नहीं थी। 

विज्ञापन


उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अब क्या करोगे अखिलेश, अब तो तुम्हारी सरकार भी नहीं है। ऊपर भी बीजेपी, नीचे भी बीजेपी, ऊपर मोदी, नीचे योगी बैठे हैं। बूथ कैप्चरिंग करने वालों को छठी का दूध याद दिला दिया जाएगा। उनका पूरा भाषण समाजवादी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ ही केंद्रित रहा।

विज्ञापन

पहली कील बदायूं में ठोंकी गई- स्वामी प्रसाद मौर्य

उन्होंने बड़े दावे के साथ कहा कि सपा की ताबूत में कील तो ठोंक दी गई है। पहली कील बदायूं में ठोंकी गई और दूसरी कन्नौज में। उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में यदि सपा ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग न किया होता, तो सुब्रत पाठक उसी समय सांसद बन गए होते।

उन्होंने नारा दिया ...लहर नहीं ललकार है, फिर मोदी की सरकार है। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने सपा के भ्रष्टाचार और अत्याचार का बखान करते हुए लोगों से कहा कि अब चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने नारा दिया कि 23 मई आजमगढ़ से भइया, कन्नौज से भाभी गईं। राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण से लेकर बाल्मीकि सभी वर्गों भाजपा के साथ हैं। इस बार कन्नौज में सुब्रत पाठक की ऐतिहासिक जीत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें