फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की विदाई तय

Wed, 28 Jun 2023 09:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

स्वामी प्रसाद मौर्य बांदा जिले पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की विदाई तय है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं से मिलते स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में तीखे बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर राष्ट्रपति का नाम लेते हुए भाजपा पर हमला बोला है। कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर आसीन राष्ट्रपति को दिल्ली के जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश न देने वालों के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। राष्ट्रपति को आदिवासी होने के नाते जातीय मानसिकता के चलते जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश से रोक दिया गया था।

विज्ञापन


कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की विदाई तय है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बुधवार को यहां अतर्रा में बसपा के पूर्व मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा की माता जी के निधन पर उनकी तेरहवीं संस्कार में शामिल होने बुधवार की देर शाम यहां आए थे। वहां से वापसी में वह बबेरू रोड स्थित आरटीओ कार्यालय के पास स्थित एनर्जी गार्डन में कार्यकर्ताओं से मिले।

Trending Videos
विज्ञापन

यहां उन्होंने कहा कि 20 जून को दिल्ली के जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करनें पहुंचीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को बेरिकेडिंग पर ही रोक दिया गया था। जबकि इसी मंदिर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से गर्भ के अंदर पूजा कराई गई। क्योंयह मामला सोशल मीडिया में उजागर होने के बाद आज तक भाजपा सरकार ने राष्ट्रपति को बेरिकेडिंग पर रोकने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जबसे भाजपा सत्ता में आई बेरोजगार युवकों को पेट भरने के लाले हैं। महंगाई चरम पर है। एयरपोर्ट, रेलवे समेत तमाम सरकारी विभागों को बेचा जा रहा है। लोक सभा चुनाव में भाजपा की विदाई तय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें