हरदोई जिले पहुंचे श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था अच्छी है। अधिकांश अपराधी या तो जेल में हैं या फिर ऊपर पहुंच गए हैं। कुछ अपराधी तो प्रदेश ही छोड़ गए हैं। श्रम मंत्री बेंहदर में आयोजित एक समारोह में शामिल होने के लिए जाते समय पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
श्रम मंत्री ने कहा कि विरोधी दलों को यह आकलन करना चाहिए कि राज्य सरकार ने किस अपराधी को बख्शा है। जो भी अपराध में संलिप्त पाया गया उसके विरुद्ध कार्रवाई हुई है। पूर्व की सरकारों में अपराधी नेताओं के मंच साझा करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होता।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकारी भी बिना किसी दबाव के कार्य कर रहे हैं। श्रम विभाग की योजनाओं के बारे में स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि पिछली सरकार में श्रम विभाग का कार्य सिर्फ साइकिल बांटना था।