फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कानून व्यवस्था अच्छी है, अधिकांश अपराधी या तो जेल में हैं या फिर ऊपर: स्वामी प्रसाद मौर्या

Sat, 14 Dec 2019 09:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
हरदोई जिले पहुंचे श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले में प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था अच्छी है। अधिकांश अपराधी या तो जेल में हैं या फिर ऊपर पहुंच गए हैं। कुछ अपराधी तो प्रदेश ही छोड़ गए हैं। श्रम मंत्री बेंहदर में आयोजित एक समारोह में शामिल होने के लिए जाते समय पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


श्रम मंत्री ने कहा कि विरोधी दलों को यह आकलन करना चाहिए कि राज्य सरकार ने किस अपराधी को बख्शा है। जो भी अपराध में संलिप्त पाया गया उसके विरुद्ध कार्रवाई हुई है। पूर्व की सरकारों में अपराधी नेताओं के मंच साझा करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होता।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकारी भी बिना किसी दबाव के कार्य कर रहे हैं। श्रम विभाग की योजनाओं के बारे में स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि पिछली सरकार में श्रम विभाग का कार्य सिर्फ साइकिल बांटना था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस सरकार में श्रम विभाग 18 योजनाओं का संचालन कर रहा है। श्रमिकों के उपचार से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक की व्यवस्था विभाग की ओर से की जा रही है। इससे पहले भाजपा के जिला मंत्री सिद्धप्रताप मौर्या के आवास पर श्रम मंत्री का स्वागत किया गया।

भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. जीवन सिंह अर्कवंशी, जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह राठौर, सुरेश द्विवेदी, भास्कर पांडेय, भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र सोनी, डॉ. अरुण मौर्या आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें