फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फुटपाथ पर लगा स्वदेशी मेला, जाम से जूझते रहे राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शासन के आदेश पर प्रदेश के हर जिले में नौ से 18 अक्तूबर तक स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। जनपद में जीआईसी परिसर व मालगोदाम रोड पर इस मेले से जुड़े स्टॉल लगाए गए हैं। अधिकतर स्टॉल सड़क के किनारे फुटपाथ पर लगे हैं। गुरुवार को स्वदेशी मेले का शुभारंभ था। मेले के स्टॉल फुटपाथ पर लगे होने से वाहन-चालकों को आवाजाही में परेशानी हुई। दोपहर तीन बजे से लगभग चार बजे तक पूरी तरह से सड़क जाम रही। कुछ समय के लिए स्थिति तो यह रही कि बाइक सवारों को भी निकलने में परेशानी हुई। वहीं, दिनभर शहर के मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनीं रही है। हालांकि आम दिनों की अपेक्षा गुरुवार को प्रशासन की ओर से यातायात कर्मियों की संख्या को बढ़ाया गया था बावजूद इसके दिन में कई बार इस मार्ग पर जाम के हालात बनते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें