इन वजहों से लुढ़की रैंकिंग
- नगर निगम शहर के सभी 110 वार्डों के घरों से कूड़ा उठाने में असफल है। 82 वार्डों से ही घर-घर कूड़ा उठ पा रहा है। उनमें भी कुछ वार्डों में ही नियमित कूड़ा उठ रहा।
- शहर की सभी सड़कें नियमित रूप से साफ नहीं हो पा रही हैं। पनकी, कल्याणपुर, चकेरी, जाजमऊ, जूही, बजरिया सहित तमाम मोहल्लों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।
- सभी घरों से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग न उठना।
नगर निगम को मिला इनोवेशन एंड वेस्ट प्रैक्टिसेस पुरस्कार
दिल्ली में शनिवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण- 2022 एवं गार्बेज फ्री सिटी अवार्ड समारोह में कानपुर नगर निगम को इनोवेशन एंड वेस्ट प्रैक्टिसेस कैटेगरी में पुरस्कृत किया गया। आवासन एवं शहरी राज्यमंत्री कौशल किशोर और संयुक्त सचिव रूपा मिश्रा ने महापौर प्रमिला पांडेय, नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन को यह पुरस्कार दिया।
नगर आयुक्त ने बताया कि यह पुरस्कार पुराने कूड़े (लिगेसी वेस्ट) के निस्तारण, ताजे कूड़े से जैविक खाद बनाने, घरों से कूड़ा उठाने, सड़कों की सफाई आदि कामों की वजह से मिला है। हम आगे भी ऐसे कामों को करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।